फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a lady land lord exploited a man for theft.

चोरी के शक में नंगा कर पीटा, लगाया करंट

Wed, 29 Oct 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोनी Updated Wed, 29 Oct 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
a lady land lord exploited a man for theft.

यह ऐसी यातना की कहानी है जिसे सुनकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में तांत्रिक के कहने पर किराएदार से चोरी कुबूल करने के लिए महिला व उसके रिश्तेदारों ने उसे नंगा कर बेड से बांधकर पीटा। उसके नाजुक अंगों पर करंट लगाया।

विज्ञापन


चोरी करना कुबूल करवाकर उसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग करने के बाद पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करा दी। इसके बाद भी दो दिन तक उसकी पत्नी एवं बच्ची को घर में कैद रखा। बहरहाल पीड़ित ने मकान मालकिन एवं उसके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला रविप्रकाश मिश्रा चार माह से इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी कौशल के मकान में किराए पर रहता है। वह इलेक्ट्रीशियन है। 22 अक्तूबर को मकान मालकिन अपने घर का ताला बंद कर अपनी मां के पास चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में उसके घर से 70 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। रविप्रकाश ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम मकान मालकिन ने उस पर चोरी का आरोप मढ़ दिया।

निर्वस्‍त्र कर बेड पर बांधा

a lady land lord exploited a man for theft.

मकान मालकिन उसे करोलबाग दिल्ली में एक तांत्रिक के पास ले जाने के बहाने शिव विहार दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गई। वहां रात में मकान मालकिन एवं उसके चार रिश्तेदारों ने करोलबाग के किसी तांत्रिक के कहने पर उसे निर्वस्त्र करके बेड पर बांध दिया। इसके बाद उसे चोरी करना कुबूलने को कहा गया। इन्कार पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

नाजुक अंगों पर दो बार करंट लगाया जिससे वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने पानी मांगा तो उसे पेशाब पिलाने की कोशिश की गई। जबर्दस्ती चोरी करना कुबूल करवाकर मोबाइल में रिकॉर्डिंग की गई। 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे वापस उसे इंद्रापुरी लाया गया। मकान मालकिन ने रिकॉर्डिंग पुलिस को दिखाकर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे दूसरे दिन छोड़ दिया। आरोप है कि मकान मालकिन ने दो दिन तक उसकी पत्नी एवं बेटी को मकान में ताला लगाकर कैद रखा। 26 अक्टूबर को उसने पुलिस की मदद से उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद रविप्रकाश ने भी मकान मालकिन, उसके भाई और दो रिश्तेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

नहीं मिला चोरी का कोई सुराग

a lady land lord exploited a man for theft.

मामले की जांच कर रहे लालबाग चौकी प्रभारी का कहना है कि रविप्रकाश से पूछताछ की गई थी, लेकिन उससे चोरी का कोई क्लू नहीं मिला। मकान मालकिन ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed