{"_id":"5cde609fbdec2207194b03a8","slug":"a-lady-kidnapped-before-marriage-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुरः शादी से पहले दुल्हन का अपहरण, परिवार की इज्जत बचाने के लिए छोटी बहन ने लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुरः शादी से पहले दुल्हन का अपहरण, परिवार की इज्जत बचाने के लिए छोटी बहन ने लिया ये बड़ा फैसला
Fri, 17 May 2019 05:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 17 May 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंगों ने 13 अप्रैल को एक युवती का अपहरण कर लिया। परिवार के लोगों ने कुछ दबंगों पर अपहरण का आरोप लगाया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान लड़की की गांव में शादी तय हो गयी। 15 मई को शादी होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले युवती फिर से गायब हो गई। घरवालों का आरोप है कि युवती को अगवा करने वाले दबंग उसे फिर से उठा ले गए हैं। परिवारवालों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos
इंस्पेक्टर ने कहा- यदि कोई शिकायत आती है तो होगी कार्रवाई
डेमो
जबकि इंस्पेक्टर मानपुर विवेक मौर्य का कहना है कि लड़की जिस युवक के साथ पहले चली गई थी। उसी लड़के के साथ उसने दोबारा भागकर शादी कर ली है। यदि कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 15 मई को शिवानी की बड़ी बहन की शादी होनी थी। लेकिन बहन का अपहरण होने की वजह से परिवार की इज्जत दांव पर लगी थी।
अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए शिवानी ने खुद यह फैसला किया कि वह उस युवक से शादी करेगी। इसके लिए उसने युवक को मनाया और शादी के लिए तैयार कर लिया। शिवानी और उस युवक का कहना है कि इस फैसले से दोनों परिवारों की इज्ज्त बच जाएगी।
अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए शिवानी ने खुद यह फैसला किया कि वह उस युवक से शादी करेगी। इसके लिए उसने युवक को मनाया और शादी के लिए तैयार कर लिया। शिवानी और उस युवक का कहना है कि इस फैसले से दोनों परिवारों की इज्ज्त बच जाएगी।