{"_id":"6588268d94673ad0f10623e8","slug":"a-labourer-died-when-the-tyre-of-pickup-got-bursted-in-harchandpur-thana-in-raebareli-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: टायर फटने से पिकअप पलटी, नीचे दबकर श्रमिक की मौत, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: टायर फटने से पिकअप पलटी, नीचे दबकर श्रमिक की मौत, चालक बाल-बाल बचा
Sun, 24 Dec 2023 06:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, हरचंदपुर (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरचंदपुर (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:09 PM IST
सार
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में टायर फटने से पिकअप पलट गई। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं, चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
हादसे से पलटी पिकअप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह टायर फटने से बेकाबू पिकअप पलट गई। इससे पिकअप पर सवार श्रमिक की दबकर मौत हो गई जबकि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में श्रमिक का शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया। गनीमत रही कि पिकअप लदी मुर्गियों की मौत नहीं हुई। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
सुबह करीब सात बजे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां राव गांव स्थित मुर्गी फार्म से मुर्गियां लादकर पिकअप बछरावां क्षेत्र के पश्चिम गांव जा रही थी। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्यारेपुर गांव के पास पिकअप के पिछले हिस्से का टायर अचानक से फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। टायर फटने पर गाड़ी पर सवार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा निवासी लवकुश (19) पुत्र रामसजीवन चलती पिकअप से कूद पड़ा। इस पर पिकअप लवकुश पर ही पलट गई और उसकी दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गया भव्य राममंदिर, ट्रस्ट ने जारी की मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट विस्तार: मोदी-शाह से जल्द मिलेंगे ओपी राजभर, बिहार से भी चाहते हैं लोकसभा की कुछ सीटें
पिकअप चला रहा चालक अमन कुमार शर्मा हादसे में बच गया। मृतक लवकुश काफी समय से मुर्गी फार्म में काम करता था। हादसे में पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि टायर फटने के चलते पिकअप पलटी। सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।