फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a labourer committed suicide in lucknow

लखनऊः ठाकुरगंज में मजदूर ने फांसी लगा दी जान, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

Fri, 15 May 2020 05:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
a labourer committed suicide in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का खौफ इस कदर हावी है कि खुदकुशी करने वाले मजदूर का शव भी परिवारवालों ने लेने से इंकार कर दिया। मामला लखनऊ के ठाकुरगंज का है जहां 40 वर्षीय मजदूर राकेश रविदास ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया तो उन्होंने शव लेने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों ने पुलिस से क्रियाकर्म कराने की बात कहकर फोन काट दिया। अब फोन ही बंद है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि कैंपबेल रोड पर कन्हईखेड़ा में राजाजीपुरम निवासी अरविंद की दुकान है। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद थी। गुरुवार को अरविंद दुकान की सफाई करने पहुंचे तो पीछे की तरफ लोहे के एंगल से अंगौछे के सहारे राकेश रविदास का शव लटका दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कन्नौज के गुरसहायगंज का रहने वाला था मजदूर

अरविंद ने बताया कि राकेश मूलरूप से कन्नौज के गुरसहायगंज का रहने वाला था और यहां उनकी दुकान के पीछे झोपड़ी में अकेला रहकर मजदूरी करता था। आशंका है कि उसने लॉकडाउन के दौरान आर्थिक समस्याओं और अवसाद के चलते खुदकुशी की है।

पुलिस ने कहीं से राकेश रविदास के परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सूचना दी और कोरोना जांच व शव की सुपुर्दगी के लिए लखनऊ आने को कहा। इस पर परिजनों ने लखनऊ आने से साफ इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed