{"_id":"69e68f2a01bdc30b0c0a0767","slug":"a-hut-caught-fire-a-young-man-was-scorched-and-two-cattle-died-lucknow-news-c-13-lko1096-1700161-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झोपड़ी में लगी आग, युवक झुलसा, दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झोपड़ी में लगी आग, युवक झुलसा, दो मवेशियों की मौत
Tue, 21 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण।
मोहनलालगंज। रानीखेड़ा गांव में सोमवार शाम चार बजे किसान अशोक यादव की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में उनका बेटा झुलस गया। आग की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई।
अशोक यादव के अनुसार, झोपड़ी में रखे भूसे के कारण आग तेजी से फैलने लगी। झोपड़ी में मौजूद उनकी मां स्वाना देवी ने बाहर भागकर जान बचाई और शोर मचाया। झोपड़ी में बंधे चार मवेशी आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में बेटा आदित्य यादव झुलस गया। उसने साहस दिखाते हुए दो मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो अन्य मवेशी की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।