फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A healthy daughter is the foundation of a healthy society: Governor

एक स्वस्थ बेटी, एक स्वस्थ समाज की है नींव : राज्यपाल

Thu, 10 Jul 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A healthy daughter is the foundation of a healthy society: Governor
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
लखनऊ। पुलिस लाइन में बुधवार शाम पांच बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। यूपी पुलिस, केजीएमयू, ग्रीन गैस लि. और वामा सारथी के सहयोग से आयोजित अभियान के प्रथम चरण में 140 पुलिस परिवारों की बच्चियों (9 से 26 साल के बीच की ) को निशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया। अभियान का उद्देश्य विशेष तौर पर पुलिसकर्मियों के परिवारों की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाना है।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एक स्वस्थ बेटी, एक स्वस्थ समाज की नींव है। यह अभियान सिर्फ टीकाकरण ही नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास है। इसके साथ ही हमारी लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। राज्यपाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों के त्याग को देखते हुए, उनके परिवारों की देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मैं सभी अभिभावकों से आग्रह करती हूँ कि वे बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। आयोजन के अंत में राज्यपाल ने सभी को अपनी और आसपास की बच्चियों को जीवन रक्षक टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed