फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A great man like Ambedkar sometimes comes to the ground: Yogi

आंबेडकर जैसा महान व्यक्ति कभी-कभी धरा पर आता है: योगी

Sun, 06 Dec 2020 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
A great man like Ambedkar sometimes comes to the ground: Yogi
डॉ. अंबेडकर को श्रद्घांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत रत्न डा. आंबेडकर जैसा महान व प्रेरक व्यक्ति इस धरा पर कभी-कभी आता है। विश्व में जब भी स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बन्धुता की बात होगी, बाबा साहब को अत्यन्त आदर पूर्वक याद किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को यहां डा. आंबेडकर महासभा कार्यालय में डा. आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। योगी ने कहा कि डा. आंबेडकर को वैश्विक सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। पीएम मोदी जहां एक ओर डा. आंबेडकर से जुड़े स्थलों को विकसित कर उनके दर्शन से वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी सोच के अनुरूप विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, दलितों व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। जनधन योजना, गरीब के लिए आवास, घर में शौचालय निर्माण, नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं से बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक गरीब परिवार को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। स्वामित्व योजना ने गरीबों के हाथ में ताकत सौंपी है। कार्यक्रम को श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक तथा महासभा के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ‘डा. आंबेडकर और जोगेन्द्रनाथ मंडल’ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम से पूर्व योगी ने महासभा परिसर में स्थापित तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया डा. आंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल व सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed