{"_id":"68f5453a9ff663dc1d04c872","slug":"a-grand-festival-of-lights-was-held-at-the-vice-chancellors-residence-lawn-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1435951-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कुलपति निवास लॉन में हुआ भव्य दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कुलपति निवास लॉन में हुआ भव्य दीपोत्सव
Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
कुलपति निवास लॉन में हुआ भव्य दीपोत्सव
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का परिसर रविवार की रात दीयों की रोशनी, संगीत और मुस्कुराहटों से जगमगा उठा। दिवाली की पूर्व संध्या पर कुलपति निवास लॉन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के साथ भव्य दीपोत्सव समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि इसमें अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिन्होंने भारतीय परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों में ढालकर सांस्कृतिक संगम रच दिया। विदेशी छात्रों ने पारंपरिक नृत्य, संगीत और लोक वेशभूषा के जरिए भारत की समृद्ध संस्कृति को सजीव कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश-लक्ष्मी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस माैके पर कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि दिवाली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, यह एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वी.के. शर्मा, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. अनूप कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी, लखनऊ विवि शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. राम मिलन, सांस्कृतिक निदेशक प्रो. अंचल श्रीवास्तव, विभिन्न छात्रावासों के प्रोवोस्ट व असिस्टेंट प्रोवोस्ट भी मौजूद रहे।