फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl who came for police recruitment with a fake admit card was arrested

Lucknow News: फर्जी प्रवेशपत्र लेकर पुलिस भर्ती के लिए पहुंची युवती गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
A girl who came for police recruitment with a fake admit card was arrested
श्रावस्ती। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल युवती फर्जी दस्तावेज के साथ सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए पुलिस लाइन पहुंच गई।मामला सामने आने पर शनिवार को भिनगा कोतवाली में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पुलिस लाइन भिनगा में पुलिस भर्ती के क्रम में शारीरिक मानक परीक्षण कराया जा रहा था। इसमें बहराइच जिले के फरदा सुमेरपुर निवासी रिचा सिंह भी शामिल हुई। जांच के दौरान प्रवेशपत्र में दर्ज रोल नंबर फर्जी मिला। पता चला कि रिचा लिखित परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद उसने एक एप के माध्यम से अपने प्रवेशपत्र को एडिट कर उत्तीर्ण अभ्यर्थी का अनुक्रमांक जोड़कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में प्रभारी पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड श्रावस्ती के निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने रिचा के टैबलेट और प्रपत्रों को कब्जे में लेकर भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी रिचा सिंह को शनिवार को रोडवेज बस स्टेशन भिनगा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article