{"_id":"66fa984fe47d3c03c40008de","slug":"a-girl-student-tried-to-commit-suicide-in-kgmu-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: प्रॉक्सी उपस्थिति लगा रही छात्रा पकड़ी गई तो काट ली हाथ की नस, एमबीबीएस की स्टूडेंट थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: प्रॉक्सी उपस्थिति लगा रही छात्रा पकड़ी गई तो काट ली हाथ की नस, एमबीबीएस की स्टूडेंट थी
Mon, 30 Sep 2024 05:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:53 PM IST
सार
केजीएमयू में एमबीबीएस की एक छात्रा प्रॉक्सी उपस्थिति लगाते हुए पकड़ ली गई तो उसने हाथ की नस काट ली। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली। यह छात्रा क्लास में नहीं आ रही थी और इसके साथी उसकी हाजिरी (प्रॉक्सी) लगा रहे थे। इसका खुलासा होने पर विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने छात्रा को डांट लगाई और परीक्षा में शामिल न होने देने की चेतावनी दी। इससे सहमी छात्रा ने नस काट ली। इसके बाद छात्रा को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के बाद छात्रा को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
केजीएमयू में 80 फीसदी उपस्थिति के बाद ही स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को जनरल सर्जरी विभाग की क्लास में हाजिरी लगाने के बाद क्लास में मौजूद शिक्षकों को कुछ शक हुआ। उन्होंने मिलान किया तो पता चला कि दो छात्र क्लास में नहीं हैं, लेकिन उनकी हाजिरी लगाई गई है। ऐसे में शिक्षकों ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। अगले दिन शनिवार को क्लास में आए बिना 20 छात्रों की उपस्थिति लगाई गई। ऐसे में मौजूद शिक्षक ने सीनियर को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या गैंगरेप मामले में नया मोड़, सपा नेता मोईद खान का डीएनए नहीं हुआ मैच, नौकर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ऑनलाइन ऑर्डर किया 1.50 लाख का फोन, ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर लूटा फोन, नहर में फेंकी लाश
इसके बाद दोनों शिक्षकों ने डीन से शिकायत करने और कम हाजिरी वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में न बैठने देने की चेतावनी दी। इससे परेशान इस छात्रा ने हॉस्टल में जाकर हाथ की नस काटकर आत्महात्या का प्रयास किया। आनन-फानन छात्रा को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। अच्छी बात यह थी कि छात्रा के हाथ की सिर्फ त्वचा ही कटी थी, नस दुरुस्त थी। इस वजह से खून का रिसाव जरूर हुआ लेकिन छात्रा की जान को खतरा नहीं हुआ।
जांच कराई जाएगी
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन अपने विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों को लेकर सतर्क और प्रतिबद्ध है। इस मामले में वास्तविकता क्या है, इसकी जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसी पर रिपोर्ट होगी।