फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl saved herself from kidnappers.

बदमाशों पर एक अकेली भारी पड़ी छात्रा, छुड़ाए छक्के

Fri, 05 Jun 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतरिख (बाराबंकी) Updated Fri, 05 Jun 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
A girl saved herself from kidnappers.

सुबह-सुबह दौड़ने का अभ्यास करने निकलीं भनौली गांव की दो छात्राओं को बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया तो एक लड़की बहादुरी के साथ अपहर्ताओं से भिड़ गई और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान बदमाशों ने छात्रा के ऊपर पिकप चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसबी में भर्ती होने की तैयारी कर रहीं सतरिख थाना क्षेत्र के भनौली गांव की दो सगी बहनें सावित्री (20) व सलोनी (16) पुत्री ओमप्रकाश वर्मा गांव के बाहर सड़क पर रोज की तरह गुरुवार को भी भोर में 4 बजे सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रही थीं कि तभी जैदपुर से बाराबंकी की ओर आ रही एक पिकप पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


पिकप से दो बदमाश नीचे उतरे और सलोनी व सावित्री को दबोचने का प्रयास करने लगे। किसी तरह सावित्री तो मौके से भाग निकली लेकिन सलोनी भागते समय गिर पड़ी और बदमाशों के चंगुल में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सलोनी ने खुद को बचाया

A girl saved herself from kidnappers.

बदमाशों ने जबरन सलोनी को पिकप में बैठा लिया तो सलोनी उनसे भिड़ गई और जमकर जूझी। बीस मिनट तक चलती पिकप में सलोनी बदमाशों से खुद को छुड़ाने का प्रयास करती रही और मदद के लिए शोर मचाती रही। शोर सुनकर ग्रामीण पिकप की ओर दौड़े।

खुद को फंसता देख बदमाशों ने सलोनी को जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क किनारे फेंक दिया और उस पर पिकप चढ़ाकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में सलोनी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सलोनी के बाएं पैर में ज्यादा चोटें आईं है।

सलोनी ने इंटर व सावित्री ने दी बीए फाइनल की परीक्षा
बदमाशों के चुंगल में फंसी सलोनी ने इस बार कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। वहीं उसकी बड़ी बहन सावित्री ने बीए फाइनल की परीक्षा दी है। दोनों बहने सुरक्षा बल में जाकर देश की सेवा करनी चाहती हैं।

पुलिस का असली चेहरा उजागर

छात्रा सलोनी व उसकी बहन सावित्री के अपहरण के प्रयास को थाने की पुलिस महज सड़क हादसा बता रही थी। पुलिस हादसा होने की बात कहकर जांच कर वापस लौट आई। मामले की जानकारी के बाद एसपी ने सीओ सदर राजेश सिंह व एसओ जावेद खान को जिला अस्पताल भेजकर छात्रा के बयान दर्ज कराए। छात्रा के पिता ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed