{"_id":"630b13efdd37002a2916d01b","slug":"a-girl-raped-and-murdered-in-biswan-thana-kshetra-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Sitapur: शौच के लिए गई युवती की गला रेत कर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Sitapur: शौच के लिए गई युवती की गला रेत कर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
Sun, 28 Aug 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:10 PM IST
सार
रविवार सुबह शौच के लिए गई युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीतापुर जिले की बिसवां कोतवाली इलाके में शौच करने गई युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली बिसवां इलाके के गांव में रविवार सुबह नित्यक्रिया को गई 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। काफी देर तक ढूंढने के बाद उसका शव गांव के दक्षिण में गन्ने के खेत में मिला। युवती के कपड़े अस्त व्यस्त थे। जिन पर रक्त लगा हुआ था। मृतका अपने 5 भाइयों में अकेली थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर मौके पर सीओ अभिषेक सिंह अजेय, प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अभिषेक ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में कई और बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन