{"_id":"67598dd9f9db4579000e36b6","slug":"a-girl-protestnear-sp-office-in-raebareli-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: युवती ने सदर कोतवाल पर लगाए आरोप, पुलिस ने बर्बरता से जीप में ठूंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: युवती ने सदर कोतवाल पर लगाए आरोप, पुलिस ने बर्बरता से जीप में ठूंसा
Wed, 11 Dec 2024 06:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Dec 2024 06:34 PM IST
सार
रायबरेली में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही युवती को पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। युवती पुलिस पर कई आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शन कर रही युवती को हटा दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव महिला संबंधित मामलों को लेकर बुधवार को रायबरेली के दौरे पर रहीं तो वहीं एसपी ऑफिस में एक युवती फरियादी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
विज्ञापन
फरियादी युवती सदर कोतवाल पर बीस हजार रुपए लेने का आरोप लगाती रही। युवती लगातार अपनी जान का खतरा बता रही थी। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस व महिला थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने युवती को जबरन टांग कर जीप में ठूंस लिया।
विज्ञापन
युवती को जबरन पकड़ने के दौरान महिला पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़ी। युवती बार बार पुलिस पर न्याय न करने और रुपए लेने सहित जान का खतरा बता रही थी। हालांकि महिला पुलिस टीम युवती को चारों हाथ पैर पकड़कर उठा ले गई।
विज्ञापन