{"_id":"5e9433318ebc3e6fe9099d92","slug":"a-girl-donated-the-money-collected-for-her-birthday-party-to-poor-people-in-nigohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हीं अनन्या ने कोरोना के खिलाफ जंग में किया कुछ ऐसा काम कि सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हीं अनन्या ने कोरोना के खिलाफ जंग में किया कुछ ऐसा काम कि सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
Wed, 15 Apr 2020 06:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
अनन्या।
- फोटो : amar ujala
निगोहां के रघुनाथ खेड़ा गांव की रहने वाली नौ साल की अनन्या अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने के लिए पैसे जमा कर रही थीं। मगर कोरोना संकट को देखते हुए उसने अपनी गुल्लक फोड़ दी।
विज्ञापन
इसमें से निकले 11 हजार रुपये उसने गरीबों को भोजन कराने के लिए दान कर दिए ताकि कोई भूखा न रहे। सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है।
अनन्या के पिता गांव के एक स्कूल के प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि अनन्या का 12 अप्रैल को जन्मदिन था लेकिन उसने जन्मदिन मनाने से मना कर दिया। अनन्या ने कोरोना वायरस से बचने के लिए पेंटिंग भी बनाई है।
विज्ञापन