घर के बाहर खेल रही मासूम को एसयूवी ने रौंदा, मौत, आरोपी के परिवारीजन करने लगे मौत का सौदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के विकासनगर के सेक्टर-एम में बुधवार सुबह बेकाबू एसयूवी ने घर के बाहर खेल रही मासूम अनन्या (2) को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक एसयूवी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर एसयूवी को कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विकासनगर रामकुमार यादव के मुताबिक ,सीतापुर के ललकेश पत्नी किरन ओर बेटी अंशिका, अनंदया और दुधमुंही बच्ची के साथ सेक्टर-एम निवासी धीरज के मकान में किराए पर रहते हैं। ललकेश स्कूल वैन चलाता है।
ललकेश के मुताबिक, सुबह वह बच्चों को लेने के लिए स्कूल चला गया। घर में पत्नी और बच्चे थे। पत्नी किरन ने बताया कि वह काम में व्यस्त थी। अनंदया गेट के पास बैठी खेल रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मासूम पहिए के नीचे आ गई। इसके बावजूद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। ड्राइवर ने शोर शराबा सुनकर कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकी। इसके बाद वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ललकेश के मुताबिक उसे बेटी की मौत की जानकारी मिली तो वह घर पहुंचा।
मामले को रफादफा करने का बनाने लगे दबाव
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी कुछ दूर रहने वाला भोला चला रहा था। पुलिस के आने से पहले भोला के परिवारीजन ललकेश के पास पहुंचे। उन लोगों ने कार्रवाई न करने की बात कही। फिर मुआवजा देने का लालच दिया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई।
कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। इसी बीच भोला वहां से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, गाड़ी राम औतार की बहू संगीता के नाम पर हैं। पुलिस पड़ताल कर रही है। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक चालक अक्सर यहां गाड़ी निकालते समय लापरवाही करता था। शिकायत करने पर वह धमकी देने लगता था। पीड़ित परिवारीजनों व स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी चालक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कुछ देर तक परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद मासूम के पिता पर मामले को रफादफा करने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने 25 हजार रुपये का लालच दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। स्थिति बेकाबू होता देख वहां से आरोपी परिवारीजन फरार हो गए। वहीं पीड़ित परिवारीजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।