फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a girl died because of weather changes in bahraich

बहराइचः मकान पर गिरी बिजली, कमरे में सो रही बालिका की मौत

Wed, 27 Feb 2019 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Feb 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
a girl died because of weather changes in bahraich
डेमो

बहराइच में मंगलवार भोर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जंगल से सटे इलाकों में मामूली ओलावृष्टि हुई है। रुपईडीहा क्षेत्र में बिजली गिरने से एक बालिका की झुलसकर मौत हो गई। मौसम के बदले मिजाज से किसान परेशान हैं।

विज्ञापन


उन्हें फसलों की चिंता सता रही है। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच रुपईडीहा थाना अंतर्गत सुमेरपुर हाशमीपुर गांव निवासी नसीबा बनो (11) पुत्री इबरार  कमरे में सो रही थी। तभी भवन पर बिजली गिर गई।  चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े।
विज्ञापन


नसीबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली गिरने से बालिका की मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed