{"_id":"5cb5760ebdec2213ed0cd5e1","slug":"a-girl-died-after-falling-in-a-boiled-pulse-bowl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइचः खौलती दाल में गिरकर बालिका की मौत, काफूर हुईं निकाह की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइचः खौलती दाल में गिरकर बालिका की मौत, काफूर हुईं निकाह की खुशियां
Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
बहराइच में एक वैवाहिक कार्यक्रम की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब खौलती दाल के भगोने में गिरकर एक बालिका की मौत हो गई। बालिका की बड़ी बहन की शादी थी। उधर, घर में खेल रहा मासूम अलमारी पकड़कर झूल रहा था। तभी अचानक अलमारी उस पर गिर गई।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत हरखापुर गांव निवासी छोटू की पुत्री तरन्नुम का निकाह रविवार को था। घर में खुशी का माहौल था। बरातियों के लिए खाना बन रहा था। जहां भोजन पक रहा था, उसी जगह छोटू की सात वर्षीय पुत्री सायबा खेल रही थी।
विज्ञापन
खेलते समय वह असंतुलित होकर दाल के भगोने में गिर गई। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कटहना चमारनपुरवा गांव निवासी अर्जुन का चार वर्षीय पुत्र अमन सोमवार सुबह घर में खेल रहा था। वह अलमारी को पकड़कर झूलने लगा। तभी अलमारी अमन पर गिर गई। उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विवाह समारोह में मच गई अफरातफरी
बालिका के खौलते दाल के भगोने में गिरने से विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों की खुशियां काफूर हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में लोग बालिका को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया।
लेकिन बालिका के बुरी तरह झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जैसे-तैसे विवाह निपटाया गया। जिला अस्पताल में देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेकिन बालिका के बुरी तरह झुलसने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जैसे-तैसे विवाह निपटाया गया। जिला अस्पताल में देर रात बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।