फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl brutaly murdered Kakori in Lucknow.

छात्रा की गला घोंटकर हत्या, शव फेंक भागे दरिंदे

Sat, 17 Oct 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Oct 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
A girl brutaly murdered Kakori in Lucknow.

काकोरी क्षेत्र में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक मंदबुद्धि छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी। कातिलों ने खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को आम के पेड़ से लटकाने की कोशिश की, लेकिन डाल टूट जाने से शव बाग में फेंककर भाग निकले। छात्रा की साइकिल करीब दो किमी. दूर मंदिर के बाहर लावारिस मिली। दुष्कर्म की आशंका के चलते पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। किशोरी की स्लाइड परीक्षण के लिए तैयार की गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी रामपाल यादव ने बताया कि गांव मुजफ्फरनगर चौधरी खेड़ा निवासी राजगीर छोटेलाल रावत की मंदबुद्धि बेटी कविता (15) का शव शुक्रवार सुबह गांव के दक्षिण रमेश यादव की बाग में मिला। उसके गले पर नीला निशान, सिर पर डंडे से हमले की गहरी व अन्य अंगों पर मामूली चोटें थीं। मुंह से खून रिस रहा था।
विज्ञापन


छोटेलाल ने बताया कि बुद्धेश्वर स्थित आरडी मेमोरियल स्कूल में नौवीं की छात्रा कविता का दिमागी संतुलन गड़बड़ था। वह बृहस्पतिवार को साइकिल लेकर स्कूल गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चक्कर आने से गिर गई थी। वह कविता को मोहान रोड स्थित धर्मस्थल पर झाड़फूंक कराने ले गया। इसके बाद कविता से साइकिल लेकर घर जाने को कहा और खुद सामान खरीदने चला गया था। शाम को लौटा तो पता चला कि कविता घर नहीं पहुंची।

मंदिर के बाहर मिली साइकिल

A girl brutaly murdered Kakori in Lucknow.

छोटेलाल ने पुलिस को जानकारी दी कि  कविता अक्सर कस्बा काकोरी स्थित शीतला देवी के मंदिर पर जाकर बैठती थी। छोटेलाल परिवारीजनों को साथ लेकर बृहस्पतिवार को कविता को तलाश करते हुए मंदिर पहुंचा। बाहर उसकी साइकिल खड़ी थी। लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले तक कविता को चबूतरे पर बैठे देखा था।

थाने पर सूचना के चंद मिनट बाद मिला शव

इंस्पेक्टर के मुताबिक, छोटेलाल ने शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर बेटी के लापता होने की जानकारी दी। मंदबुद्धि कविता पहले भी कई बार लापता हो चुकी है। गुमशुदगी दर्ज करने से पहले बाग में कविता का शव मिलने की सूचना मिली।

पहेली बनी शव के पास पड़ी टूटी डाल

बाग में कविता के शव के पास आम की टूटी डाल पड़ी थी। कपड़े सही-सलामत देख पुलिस ने दुष्कर्म से इन्कार करते हुए संदेह जताया कि कातिल ने आत्महत्या का रूप देने के लिए शव लटकाने की कोशिश की। फंदा कसने के दौरान डाल टूटने से शव बाग में फेंककर कातिल फरार हो गए।

पुलिस ने करीबियों पर जताया संदेह

A girl brutaly murdered Kakori in Lucknow.

कविता की साइकिल का शाम मंदिर के बाहर लावारिस मिलना और शुक्रवार सुबह गांव के बाहर बाग में शव मिलने को लेकर पुलिस ने करीबी पर संदेह जताया। पता लगाया जा रहा है कि कविता शीतला देवी मंदिर पर कब तक रही और किसके साथ गई थी?

गांव में छाया मातम

कविता की हत्या से गांव में मातम छा गया। उसकी मां सुशीला देवी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। बताया कि कविता के इलाज के साथ झाड़फूंक भी कराई जा रही थी। दो बेटी किरन व कल्पना उससे बड़ी हैं, इनके अलावा दो बेटे रामू व संदीप हैं।

सिर पर डंडे से वार के बाद गला घोंटा

डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम में पाया कि कविता के सिर के बायीं तरफ डंडे से वार करने के बाद हाथ से गला घोंटा गया था। दुष्कर्म के सवाल पर पैनल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सका। इसके चलते उसकी स्लाइड परीक्षण के लिए सुरक्षित कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed