फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A five year old child raped in Rampur.

बलात्कारियों का गढ़ बना आजम का रामपुर

Sun, 08 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
A five year old child raped in Rampur.

पटवाई थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही शुक्रवार की शाम पांच साल की मासूम को गांव के युवक ने बलात्कार किया। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में पड़ी मिली।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पाक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल आफेंसेज एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पटवाई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पांच साल की बेटी शुक्रवार की शाम घर के पास जंगल की ओर जा रही थी। इस दौरान गांव का ही युवक उसे पास के ही जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में डालकर वहां से भाग गया। कुछ देर के बाद आसपास के  लोगों ने मासूम को बेहोशी की हालत में पड़ी देखा तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर पीड़ित परिवार के  लोग भी मौके पर पहुंच गए।

आए दिन हो रहीं घटनाएं

A five year old child raped in Rampur.

इसके बाद गांव के लोग पीड़ित बालिका को पटवाई थाने ले गए, जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर जिले में आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं। इसका शिकार ज्यादातर किशोरी और बालिकाएं बन रही हैं। इसको लेकर  परिवार के लोग दहशत में आ गए है। इससे किशोरियां और बालिकाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया।

एक दिन के अंदर रेप होने की दूसरी घटना है। इससे पहले शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ रेप हुआ था।

पुलिस आरोपी को तलाश रही थी कि  पटवाई थाना क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed