{"_id":"6780d619544158ac130b43cc","slug":"a-family-tried-to-commit-suicide-in-front-of-up-vidhan-bhawan-in-lucknow-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विधान भवन के सामने परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से टली घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विधान भवन के सामने परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की मुस्तैदी से टली घटना
Fri, 10 Jan 2025 01:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:41 PM IST
सार
लखनऊ स्थित विधानसभा के सामने निगोहां से आए एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाला परिवार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने शुक्रवार को एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से मामला टल गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को लगभग 12:20 बजे विधान भवन गेट नंबर 4 के सामने, राजकमल रावत (34) पुत्र बराती लाल, निवासी थाना निगोहां ने अपनी समस्या को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। राजकमल ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था जिसे सजग महिला सिपाही लक्ष्मी देवी और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रोका और थाना हजरतगंज ले जाया गया।
विज्ञापन
राजकमल ने आरोप लगाया कि विपक्षी शहंशाह, इशरत अली और समीर अली निवासी कांटा करौंदी थाना निगोहां द्वारा उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस कारण वे 3.5 महीने जेल में रहे। जेल से बाहर आने के बाद भी विपक्षियों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार के अन्य सदस्य, पत्नी नीतू कुमारी (27), पुत्री जिया सिंह ( 06), पुत्र रुद्रांश (03), और पुत्री जियांशी (08) भी इस घटना से प्रभावित हैं। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा स्थिति पर सतर्कता से कार्रवाई की गई।