फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fake teacher becomes examiner.

फर्जी परीक्षक ने 12 कॉलेजों में ले लिया प्रैक्टिकल

Mon, 18 Jan 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
A fake teacher becomes examiner.

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा में रोज नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। मोबाइल से प्रैक्टिकल परीक्षा कराने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि फर्जी परीक्षक बनकर 12 एडेड कॉलेजों में प्रैक्टिकल कराने का नया मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन


पोल तब खुली जब परीक्षक अमीनाबाद इंटर कॉलेज में रविवार को बायोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षा कराने पहुंचा था। जैसे ही उसका फर्जीवाड़ा सामने आया, वह भाग निकला।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जेपी मिश्र ने अमीनाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है। डीआईओएस ने कहा कि फर्जी परीक्षक ने जिन 12 कॉलेजों में प्रैक्टिकल लिया था, वहां दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. जेपी मिश्र ने बताया कि रविवार को प्रैक्टिकल कराने के लिए तेजबहादुर वर्मा नाम का व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को प्रतापगढ़ के रानी उर्मिलो देवी डिग्री कॉलेज का शिक्षक बताया।

इस तरह पकड़ा गया

A fake teacher becomes examiner.

प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड की ओर से कम्प्यूटराइज नियुक्ति पत्र जारी किए जाते हैं, जबकि उसके पास हाथ से बना हुआ नियुक्ति पत्र था और उस पर किसी के हस्ताक्षर भी नहीं थे। शक होने पर डॉ. मिश्र ने उससे उसके प्रिंसिपल का नाम पूछा तो वह बता नही पाया।

डॉ. मिश्र ने तत्काल डीआईओएस उमेश त्रिपाठी को जानकारी दी। कॉलेज पहुंचकर जब डीआईओएस ने फर्जी परीक्षक से पूछताछ की तो पता चला कि उसने बीएसएनवी, मुमताज, शिया, सुन्नी, ब्वॉयज एंग्लो बंगाली समेत 12 इंटर कॉलेज में बायोलॉजी के प्रैक्टिकल कराए हैं।

दोनों पुलिस से उसकी शिकायत करने वाले थे कि फर्जी परीक्षक वहां से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed