फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fake ID was created in the name of former DGP Sulkhan Singh and money was demanded

Lucknow News: पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर मांगे पैसे

Sun, 26 Oct 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A fake ID was created in the name of former DGP Sulkhan Singh and money was demanded
लखनऊ। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की फोटो का इस्तेमाल कर साइबर जालसाजों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। फिर उनके परिचितों से पैसों की मांग की। पूर्व डीजीपी की तहरीर पर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-चार स्थित हेस्तिया अपार्टमेंट निवासी सुलखान सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्हें फेसबुक पर एक आईडी दिखी। आईडी की प्रोफाइल पर उनकी फोटो लगी थी। वह मामला समझ ही रहे थे। तभी उनके पास परिचितों की कॉल आने लगी। परिचितों ने उनसे रुपयों की मांग करने की बात पूछी। इस पर पूर्व डीजीपी ने मना कर दिया। साथ ही गोमतीनगर विस्तार पुलिस से 24 अक्तूबर को शिकायत की। पूर्व डीजीपी का आरोप है कि साइबर जालसाजों ने उनकी छवि धूमिल की है। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed