{"_id":"5d6157ca8ebc3e01656e6ca1","slug":"a-drunk-man-spits-on-the-face-of-a-sipahi-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: नशे में धुत युवक ने सिपाही पर गुटखा खाकर थूका, साथी संग मिलकर हाथ तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: नशे में धुत युवक ने सिपाही पर गुटखा खाकर थूका, साथी संग मिलकर हाथ तोड़ा
Sat, 24 Aug 2019 08:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा जिले के करनैलगंज में नशे में धुत युवक ने सिपाही पर गुटखा खाकर थूका, मना करने पर हाथापाई की। जिसमें सिपाही का हाथ टूट गया। मामला कोतवाली करनैलगंज के कस्बा पुलिस चौकी से जुड़ा है।
विज्ञापन
22 अगस्त की देर शाम करनैलगंज नगर से होकर सिधीं समाज के झूलेलाल का जुलूस गुजरना था। जुलूस में कस्बा चौकी के सिपाही सोनू यादव व विवेक की ड्यूटी लगी थी। दोनों सिपाही मौर्यनगर चैराहे पर थे तभी नशे में धुत सनी नाम का एक युवक वहां पहुंचा और दोनों सिपाहियों से भिड़ गया।
विज्ञापन
दोनों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो युवक ने गुटखा खाकर सिपाही पर थूक दिया। सिपाहियों ने जब उसे जाने को कहा तो उसने अपने साथी को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर सिपाहियों से हाथापाई की। जिसमें सिपाही सोनू का दहिना हाथ टूट गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कस्बा केके सिंह ने बताया कि सनी व उसके साथी अभिषेक निवासी रौतनपुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सिपाही सोनू ने दोनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।