{"_id":"69f6668a3711c279ea084910","slug":"a-deaf-and-mute-man-troubled-by-hair-loss-hanged-himself-lucknow-news-c-13-lko1070-1718960-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाल झड़ने से परेशान मूक-बधिर ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाल झड़ने से परेशान मूक-बधिर ने लगा लिया फंदा
Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मड़ियांव में शुक्रवार शाम सिर के बाल झड़ने से परेशान बेली गारद निवासी सलमान अली (22) ने फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
सलमान के पिता आबिद ने बताया कि बेटा मूक-बधिर था और कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। एक वर्ष पहले वह बीमार हो गया था। इसलिए उसके बाल झड़ने लगे थे। वह बाल झड़ने के कारण काफी परेशान रहने लगा था। उसने नौकरी भी छोड़ दी थी। शुक्रवार को वह और बेटे गुड्डू व आसिफ काम पर गए थे। सलमान घर पर था। शाम 4:30 बजे जब वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार खटखटाने और आवाज लगाने पर जब गेट नहीं खुला तो वह घबरा गए। वह लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए तो उन्हें सलमान टिनशेड से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सलमान की मां सदरून की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है।