{"_id":"641e83192bd0fecb450dee13","slug":"a-dead-body-of-a-woman-found-under-the-soil-in-motipur-thana-kshetra-in-bahraich-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मिट्टी में दबी महिला के पैर देखकर सहम गए लोग, जांच में सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मिट्टी में दबी महिला के पैर देखकर सहम गए लोग, जांच में सामने आया सच
Sat, 25 Mar 2023 10:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:44 AM IST
सार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिट्टी से दबा हुआ पाया गया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
नाली में पड़ा मिला महिला का शव (बायें), मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर के ग्रामीण शनिवार की सुबह उस समय सहम गए जब एक नाली में दो पैर दिखे। वहीं, नाली का अन्य हिस्सा मिट्टी से पटा रहा। जिसके बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटाई तो अंदर से एक महिला का शव मिला जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कबेलपुर की ही रहने वाली शर्मावती (35) पत्नी प्रदीप के रूप में हुई है। दल बल के साथ मौके पर मौजूद जलीमनगर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा व दीवान रामाशीष वर्मा टीम सहित जांच में जुटे हैं। वहीं, मृतका का पति मौके से फरार है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अलर्ट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन घंटे में तेज हवा, बारिश के लिए अहम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हर दिन होगी 50 हजार कोविड सैंपल की जांच, प्रदेश में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 134 एक्टिव मरीज
चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा ने मृतका की बेटी साधना से पूछताछ की है जिसमें उसने पिता प्रदीप द्वारा मारपीट करने की बात कही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मोतीपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे है और जांच पड़ताल में जुट गए है। वहीं, गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।