फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dead body of a woman found hanging from a fan in devapur gaon in Bikapur Ayodhya.

Ayodhya: घर के अंदर फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 26 Oct 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Oct 2022 02:51 PM IST
सार

एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता पाए जाने पर हड़कंप मच गया। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A dead body of a woman found hanging from a fan in devapur gaon in Bikapur Ayodhya.
घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी 30 वर्षीय नवविवाहिता आलिया बानो पत्नी मोहम्मद इश्तियाक का शव मंगलवार दोपहर घर के भीतर कमरे में दुपट्टे के सहारे संदिग्ध अवस्था में छत के पंखे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्राम प्रधान बब्बन यादव, पूर्व प्रधान देवेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम शेख सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों द्वारा कमरा खोल कर विवाहिता का शव नीचे उतारा गया और आनन-फानन सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर 112 पीआरबी पुलिस व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, महिला उपनिरीक्षक पूजा राज, पुलिस टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंची तथा परिजनों से पूछताछ की। पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी उसकी ससुराल पहुंचे। ग्राम प्रधान बब्बन यादव ने बताया कि मृतका की शादी करीब 3 वर्ष पूर्व हुई थी। अभी कोई संतान नहीं है। मायका सुल्तानपुर जनपद के तिवारीपुर में है। मृतका की मां, चाचा और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है तथा कोतवाली में तहरीर दी।


प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि ससुराल के लोगों द्वारा मृतका का शव  पुलिस के पहुंचने से पूर्व नीचे उतार लिया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया विवाहिता द्वारा खुदकुशी किए जाने की लोगों में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed