{"_id":"62bc472e01644801fa1a4b1f","slug":"a-couple-stolen-jhumka-from-a-jwellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Theft in a shop: ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे पति-पत्नी और झुमका पार कर दिया, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Theft in a shop: ज्वैलरी शॉप पर पहुंचे पति-पत्नी और झुमका पार कर दिया, सीसीटीवी में हुए कैद
Wed, 29 Jun 2022 06:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:10 PM IST
सार
एक ज्वैलरी शॉप में पति-पत्नी बनकर पहुंचे बंटी-बबली ने मौका देखकर झुमका पार कर दिया। दोनों की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर थानाक्षेत्र के निशातगंज स्थित एमएलवी ज्वैलर्स पर तथाकथित पति-पत्नी पहुंचे और झुमके दिखाने को कहा। झुमकों के कई सेट कर्मचारियों ने उनके सामने रखे। इसी बीच महिला ने एक जोड़ी झुमका पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने निशातगंज चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे की फुटेज भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पीड़ित कारोबारी मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक, वह बाहर है। आने पर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराएगा। प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महानगर के निशातगंज में मुन्ना लाल वर्मा का एमएलवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे बाइक से पति-पत्नी वहां पहुंचे। दुकान पर उनका छोटा भाई व कर्मचारी मौजूद थे। मुन्ना के मुताबिक दोनों ने झुमका दिखाने को कहा। कर्मचारियों ने दो ट्रे पर कई झुमकों के सेट दिखाया। इसी बीच कर्मचारियों की नजर हटते ही महिला ने एक झुमके का सेट दाहिने हाथ से बाएं हाथ में गिराया। इसके बाद बिना कुछ खरीदे ही दोनों निकल गये।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
मुन्ना लाल वर्मा के मुताबिक दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे है। दोनों के जाने के बाद जब कर्मचारियों ने झुमकों का मिलान शुरू किया। तो उसमें एक जोड़ी कम था। इसके बाद मुन्ना लाल के छोटे भाई ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की तो उसमें महिला की करतूत कैद थी।
मुन्ना के मुताबिक उन्होंने तत्काल निशातगंज पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फुटेज देखा। इसके बाद तहरीर देने को कहा। मुन्ना के मुताबिक वह बाहर है। वापस आने के बाद तहरीर देंगे।