UP: श्रावस्ती के जिलाधिकारी को जालसाज की धमकी, काम न दिलाया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा
श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी पर एक जालसाज ने काम दिलाने के लिए दबाव बनाया और वाट्सअप चैट पर अंजाम अच्छा न होने की धमकी दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विस्तार
लखनऊ निवासी एक जालसाज शासकीय विभागों में उच्च अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बनाता है। जो स्वयं व अपनी चहेती कंपनियों को ठेका दिलाने में सिंडिकेट का काम करता है। उसने अपनी एक चहेती फर्म को काम दिलाने के लिए डीएम पर दबाव बनाया। जिसे डीएम ने कर्मचारियों के सहयोग से कार्यालय से बाहर निकलवा दिया गया। जिसने व्हाट्सअप चैट के माध्यम से डीएम को अंजाम अच्छा न होने की धमकी दिया है। मामले में डीएम के स्टेनो की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी के अनुसार लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित साउथ सिटी निवासी संदीप त्रिपाठी पुत्र जगदीश त्रिपाठी द्वारा शासकीय विभागों में उच्च अधिकारियों तथा बड़े नेताओं का नाम लेकर दबाव बनाकर स्वयं व अपने से जुड़ी हुई कंपनियों को ठेका दिलाने का कार्य किया जाता है। उसने एक सिंडिकेट के रूप में कई सारी कंपनियों से सम्पर्क कर रखा है। एक कंपनी के ब्लैक लिस्ट होने पर दूसरी कंपनी के माध्यम से कार्य लिया जाता है जिसके विरूद्ध लखनऊ व श्रावस्ती में पहले से ही ठगी व जालसाजी के दो दो मामले दर्ज हैं। जिसके द्वारा व्हाट्सअप चैट के माध्यम से धमकी दी कि टेंडर ट्रिव्यू कंपनी को ही मिलना चाहिए। सोच लीजिए नहीं तो अच्छा नहीं होगा। सीसीटीवी के टेंडर हमको ही मिलना चाहिए। ट्रिव्यू कंपनी नाम याद रखना। नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसके द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डाली गई है। साथ ही आन ड्यूटी अधिकारियों को धमकी दी गई है। मामले में डीएम के स्टेनो अनूप कुमार तिवारी की तहरीर पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें - जमीन चीर कर निकली मूर्ति देख आश्चर्य चकित रह गए थे राजा और मंत्री, 200 साल पूर्व हुई थी दुर्गन भवानी धाम की स्थापना
ये भी पढ़ें - बड़ा आदेश... सरकारी कर्मियों ने न किया ये काम तो माने जाएंगे गैरहाजिर; दफ्तर में नहीं मिलेगी एंट्री
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं यह मामले
डीएम के अनुसार लखनऊ के साउथ सिटी निवासी संदीप त्रिपाठी पर लखनऊ के मड़ियांव थाने में 85 लाख की ठगी करने के आरोप में भी मामला दर्ज है। साथ ही लखनऊ के ही पीजीआई थाने में स्वयं को आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का परिचित बताकर सरकारी नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने के आरोप में भी उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। भिनगा के पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद हामिद को टेंडर दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर इकौना थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। साथ ही भिनगा कोतवाली में बेसिक शिक्षा विभाग में डेस्क-बेंच की आपूर्ति मानक के अनुरूप तथा निर्धारित मात्रा के अनुसार न करने के आरोप में मामला दर्ज है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.