{"_id":"668e7fdc0a0fb32a4903a0a9","slug":"a-container-hits-a-dcm-two-died-on-iim-road-lucknow-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ के आईआईएम रोड पर कंटेनर ने डीसीएम को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ के आईआईएम रोड पर कंटेनर ने डीसीएम को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल
Wed, 10 Jul 2024 06:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:04 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के आईआईएम रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव के आईआईएम रोड पर सहारा सिटी होम्स के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने खराब होने से खड़ी डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम से सामान उतार रहे चालक और दो मजदूर गाड़ियों के बीच फंस गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घटना में डीसीएम चालक नहर रोड निवासी सेवा राम मिश्रा समेत एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे मजदूर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मड़ियांव एसएसई ने बताया कि मृतक मजदूर और घायल की अभी पहचान नहीं हुई है। घटना के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
डीसीएम एबीसी बिजली के तार लादकर दुबग्गा की ओर से सीतापुर रोड की ओर आ रहा था। सहारा सिटी होम्स के पास गाड़ी खराब हो गई जिसके बाद डीसीएम चालक और दो मजदूर केबिल उतार कर पास खड़े ट्रैक्टर पर लाद रहे थे तभी पीछे से आए कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन