{"_id":"9f9cd86e086e0f3a187272c3cd87bc72","slug":"a-congess-leader-fired-from-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में भिड़े कांग्रेसियों पर कार्रवाई, निष्कासित!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में भिड़े कांग्रेसियों पर कार्रवाई, निष्कासित!
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अमेठी के नेता जमुना प्रसाद शुक्ल को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुए झगड़े के बाद की गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के मीडिया विभाग के बाहर जमुना प्रसाद शुक्ल और अशोक सिंह के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई थी।
दोनों ने एक-दूसरे को गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी थी। मामला बढ़ा तो अशोक ने अपनी रिवॉल्वर जमुना पर तान दी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दोनों नेताओं को नोटिस दिया था। गुरुवार को अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने जमुना प्रसाद को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी ने इस घटना को विरोधी दल के इशारे पर किया जाना बताया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पार्टी इस मामले में संगठन मंत्री अशोक सिंह पर भी कार्रवाई कर सकती है।
चूंकि अशोक सिंह एआईसीसी सदस्य भी हैं इसलिए उन पर कार्रवाई के लिए पार्टी को कई औपचारिकताएं निभानी होंगी।