फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A confluence of yoga with cultural dance and music at Sanskrit University

Lucknow News: संस्कृत विवि में सांस्कृतिक नृत्य संगीत के साथ योग का संगम

Sat, 21 Jun 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A confluence of yoga with cultural dance and music at Sanskrit University
गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की शुरुआत हुई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य- संगीत के साथ योग का संगम हुआ। छात्रों ने भारतीय संस्कृति में योग के महत्व का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विद्याओं के संवर्धन, योग प्रशिक्षण, भारतीय एकता को बढ़ावा देने का मार्ग है। भाषायी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान में विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन


परिसर निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि यह आयोजन योग की वैश्विक महत्ता, भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर को प्रोत्साहित करने के साथ ही शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास है। कार्यक्रम में योगासन स्पर्धाएं, योग प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता, संस्कृत ध्येय-वाक्य निर्माण प्रतियोगिता, संगीतमय सामूहिक योग प्रतियोगिता और योग परिसंवाद हुआ।
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के 13 परिसर व 18 आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर लखनऊ के 33 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। महोत्सव में अलग-अलग राज्यों से 25 से अधिक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों के करीब 500 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed