{"_id":"671b385394f1b8205f07d0b4","slug":"a-class-two-student-died-trampled-in-badosaray-thana-in-barabanki-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मासूम को दुग्ध कलेक्शन वाहन ने टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मासूम को दुग्ध कलेक्शन वाहन ने टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत
Fri, 25 Oct 2024 11:48 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:48 AM IST
सार
मासूम को टक्कर मारने के बाद वाहन उसे रौंदता हुआ चला गया और फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इसी इलाके में हुई दुर्घटना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे मासूम को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी फिर मानवता को शर्मसार करते हुए रुकने के बजाय रौंदता हुआ फरार हो गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर पकड़ लिया। चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
बदोसराय थाना क्षेत्र के अरियामऊ निवासी सत्य प्रसाद तिवारी का पुत्र दिव्यांश (8) कोटवाधाम स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह घर से पैदल विद्यालय जाने के लिए निकला था। रास्ते में कोटवाधाम से सनावा मार्ग बसंता फूफू मंदिर के निकट छात्र पहुंचा था तभी एक दुग्ध कलेक्शन वाहन पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में रौंद दिया, जिससे मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: चक्रवात के असर से आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: कांग्रेस के चुनाव न लड़ने के गहरे हैं सियासी अर्थ, दो सीटों से असंतुष्ट होने के साथ हैं दूसरी वजहें भी
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर वाहन खड़ा मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चालक का पता लगाने में जुट गई है।