Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A circular economy will pave the way for earning from waste.

Lucknow News: कचरे से कमाई का रास्ता खोलेगी चक्रीय अर्थव्यवस्था

Fri, 27 Nov 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A circular economy will pave the way for earning from waste.
बीबीएयू
लखनऊ। जिस कचरे को अब तक बेकार समझकर फेंक दिया जाता है वही भविष्य में कमाई और रोजगार का जरिया बन सकता है। कृषि अवशेषों, खाद्य अपशिष्ट और जैविक कचरे का पुनः उपयोग न केवल पर्यावरण प्रदूषण कम करेगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और नए उद्यम विकसित करने में भी मददगार होगा। विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) की इसी भूमिका पर बृहस्पतिवार को बीबीएयू में मंथन हुआ।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने किया। उन्होंने पारंपरिक अनाजों और स्थानीय खाद्य पदार्थों के उत्पादन से निकलने वाले अवशेषों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया। सीमैप के निदेशक डॉ. पीके त्रिवेदी ने एरोमा मिशन के उदाहरण से बताया कि लेमनग्रास, खस और पामारोजा जैसी फसलों की खेती किसानों के लिए वैकल्पिक आय का माध्यम बन रही है। आईआईटी गुवाहाटी के प्रो. अजय कलमधाड़ ने पूर्वोत्तर के प्राकृतिक संसाधनों में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाएं बताईं। प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने जैविक कचरे को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलने की जरूरत बताई। वहीं, प्रो. राजेश कुमार और प्रो. शिखा ने तकनीकी नवाचार और युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed