फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A chiled murdered in Jamo thana kshetra in Amethi.

Crime in Amethi: बरात देखने गए मासूम की निर्मम हत्या कर शव फेंका, ग्रामीणों व परिजनों में आक्रोश

Mon, 12 Jun 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 04:33 PM IST
सार

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
A chiled murdered in Jamo thana kshetra in Amethi.
घटना की जानकारी देता एक ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के जामो थानाक्षेत्र के रेशी गांव में रविवार शाम घर के पास आई बरात देखने का गया मासूम गायब हो गया। परिजन खोजबीन में जुटे थे कि सोमवार सुबह गांव के पास मासूम का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश है तो पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जामो थानाक्षेत्र के रेशी गांव निवासी जितेंद्र कुमार प्रजापति का पुत्र सतेंद्र (4)  रविवार को घर के पास उमराडीह गांव से आई बरात देखने गया था। रात करीब आठ बजे घर से निकला मासूम काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। बरात स्थल के साथ अन्य स्थानों पर तलाश के बाद पता नहीं चला तो रात में मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस व परिजन तथा ग्रामीण मासूम की तलाश में जुटे थे। इसी बीच अलसुबह गांव के बाहर तालाब के पास मासूम का शव पड़ा मिला। शरीर पर कई स्थानों पर जलाने के निशान के साथ मासूम की आंख फोड़ दी गई थी। शव देख ग्रामीण व परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी गई। सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि मासूम का शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed