{"_id":"5cb81154bdec22141e224ab5","slug":"a-child-died-while-eating-chana-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेलीः मासूम के गले में फंसा भुना चना, थम गईं सांसें, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेलीः मासूम के गले में फंसा भुना चना, थम गईं सांसें, मचा कोहराम
Thu, 18 Apr 2019 01:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनाभाद गांव में भुना चना गले में फंस जाने से एक मासूम की मौत हो गई। घरवालों को इस बात का अहसास नहीं हो रहा है कि महज चना गले में फंसने से उनके जिगर का टुकड़ा उनसे दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
धनाभाद निवासी कोटेदार चंद्रनाथ निर्मल ने खेत से चने के हरे पेड़ लाकर भूना था। वह खा रहे थे।
उसी समय उनका पोता रुद्र (2.3) भी वहां आ गया और चना खाने की जिद करने लगा। चंद्रनाथ ने उसे भी चने दे दिए। एक चना रुद्र के गले में फंस गया और उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आननफानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर आए। सीएचसी में डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रुद्र की मौत से परिवार सदमे में है। पिता योगेंद्र उर्फ मोनू ने बताया कि रुद्र इकलौता संतान था। वहीं बेटे की मौत से मां सविता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। चंद्रनाथ का कहना है कि भुना चना खाते वक्त रुद्र ठीक था। अचानक चना गले में फंस गया। उसे तेज दर्द होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, लालगंज कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह का कहना है कि भुना चना गले में फंसने से बच्चे की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है।