{"_id":"5d7cb6cf8ebc3e93cc43f454","slug":"a-child-died-during-treatment-in-lokbandhu-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकबंधु अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगने से गई मासूम की जान, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकबंधु अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगने से गई मासूम की जान, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Sat, 14 Sep 2019 08:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Sep 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा।
- फोटो : amar ujala
लोकबंधु अस्पताल में शनिवार दोपहर इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। तीमारदारों का आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रायबरेली रोड शारदा नगर योजना के रजनी खंड निवासी रज्जन शुक्ल बेटे रुद्राक्ष उर्फ सत्यम (5) को शुक्रवार रात उल्टी-दस्त होेने पर लोकबंधु अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने बच्चे को इंजेक्शन व दवाएं देकर वापस कर दिया। हालत में कोई सुधार न होने पर तीमारदार शनिवार सुबह बच्चे को लेकर फिर से अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
ओपीडी के नौ नंबर कमरे में डॉक्टर को दिखाया, जिसके बाद बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इसके कुछ ही देर में बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर-स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक अस्पताल में चिकित्सकीय कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन