फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A chance to live in Indian President house.

राष्ट्रपति भवन में रहने का मौका, जानिए कैसे?

Fri, 07 Nov 2014 11:51 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
A chance to live in Indian President house.

अविष्कार और नए आइडिया पर काम करने वालों को राष्ट्रपति भवन में दो सप्ताह रहने का मौका मिल सकता है। इसके लिए खोजकर्ता को राष्ट्रपति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


‘इनोवेशन स्कॉलर्स इन-रेजीडेंस’ के नाम से नए आइडिया और अविष्कारों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने योजना की शुरुआत दिसंबर 2013 में की थी। इस साल एक से 20 जुलाई के बीच चुने हुए पांच खोजकर्ताओं को राष्ट्रपति भवन में रहने का मौका भी मिल चुका है।
विज्ञापन


योजना के तहत दूसरे बैच के लिए खोजकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। खोजकर्ताओं को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीआरईएसआईडीईएनटीओएफआईएनडीआईए डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की टीम स्क्रीनिंग के बाद पांच खोजकर्ताओं का चयन करेगी जिन्हें सात मार्च 2015 से 15 दिनों के लिए राष्ट्रपति भवन में रहने का मौका मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2014 निर्धारित की गई है।

यूजीसी के सचिव प्रो. जसपाल एस संधू ने सर्कुलर जारी करके सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से उनके यहां के ऐसे स्टूडेंट्स और शिक्षकों को आवेदन करने के लिए कहा, जिन्होंने कोई नया अविष्कार किया हो।

सीबीएसई की एक्सप्रेशन सिरीज आज

A chance to live in Indian President house.

फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारत के पहले वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की जयंती पर शुक्रवार को सीबीएसई एक्सप्रेशन सिरीज का आयोजन करेगी।

इसके जरिए सीबीएसई युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें स्टूडेंट्स को आर्टिकल, पेंटिंग और प्रोजेक्ट बोर्ड के पास वाट्स एप के जरिए भेजने होंगे। एंट्रीज के आधार पर बोर्ड उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित भी करेगा।

शुक्रवार को सीवी रमन की जयंती पर सुबह आठ से शाम साढ़े पांच बजे के बीच स्टूडेंट्स बोर्ड की ओर से तय किए टॉपिक्स पर पेंटिंग, आर्टिकल और प्रोजेक्ट भेज सकेंगे।

सीबीएर्सई की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर उस पर आर्टिकल लिखकर स्टूडेंट्स को वाट्स एप नंबर 07427745234 पर भेजना होगा।

पहली 10 एंट्री का होगा चुनाव

A chance to live in Indian President house.

पहली 10 अच्छी एंट्री को बोर्ड की ओर से 2500-2500 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक का विषय ‘माय साइंस क्लास इज इंट्रेस्टिंग बीकॉज.’ कक्षा छह से आठ के लिए ‘द मोस्ट इंट्रेस्टिंग टॉपिक ऑफ माय साइंस बुक इज...’ और कक्षा आठ से 12 के लिए ‘हाउ कैन आई यूज साइंस फॉर द फ्यूचर डवलपमेंट ऑफ नेशन’ है।

इस संबंध में बोर्ड की एकेडमिक, रिसर्च एंड इनोवेशन निदेशक डॉ. साधना पराशर ने सर्कुलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed