फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car falls down in a lake in Ayodhya.

ड्राइवर के पलक झपकने से नहर में गिरी कार, तीन की मौत

Mon, 08 Apr 2019 12:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Apr 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
A car falls down in a lake in Ayodhya.
नहर से निकाली गई कार। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में चालक को झपकी आ जाने से कानपुर से खरीदारी कर देवरिया लौट रहे पांच व्यापारियों की कार बेकाबू होकर रविवार सुबह रुदौली कोतवाली के रौजागांव ओवरब्रिज मोड़ पर फोरलेन हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए शारदा सहायक नहर में गिर गई।

विज्ञापन


आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर से कार निकाली तो उसमें तीन लोग गंभीर हाल में मिले। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक व्यापारी सकुशल बाहर निकला, लेकिन एक व्यापारी नहर में बहकर लापता बताया जा रहा है। पुलिस व गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागांव स्थित शारदा सहायक नहर के ओवरब्रिज पर रविवार भोर में कानपुर से देवरिया जा रहे पांच व्यवसायी की कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए शारदा सहायक नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग नहर में फंस गए।  पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। जिसमें केवल तीन युवक ही मिले। जिनकी पहचान साजिद अंसारी (26) निवासी इंदुपुर देवरिया, मो. अंसारी (28) निवासी इंदुपुर देवरिया, अजय यादव (25) निवासी गौरीबाजार के रूप में हुई। ये तीनों गंभीर रूप से घायल थे। जिनमें से दो को जिला अस्पताल अयोध्या व एक को रुदौली सीएचसी भेजा गया।

A car falls down in a lake in Ayodhya.
रोजगांव नहर के पास जांच करते सीओ व अन्य - फोटो : amar ujala

अस्पतालों में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य मोनू अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी (23) निवासी गौरी बाजार देवरिया बाल-बाल बच गया। मोनू ने बताया कि हम सभी शुक्रवार को अपनी दुकान के सामान की बुकिंग के लिए कानपुर गए थे।

सामान बुक कराकर हम अपने घर देवरिया लौट रहे थे। अजय यादव गाड़ी चला रहे थे। जब हादसा हुआ तो हम सब सो रहे थे, कुछ पता नहीं चल सका। जब आंख खुली तो पानी ही पानी था। मैं गेट खोलकर तैरकर बाहर निकल आया।

जब पुलिस आई तब जाकर कुछ समझ में आया। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकाले गए, जबकि विकास जायसवाल (28) निवासी गौरी बाजार, देवरिया अभी लापता हैं। कोतवाल रुदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि 10 गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed