फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A businessman was duped of Rs 36 lakh in the name of investing in shares

Lucknow News: शेयर में निवेश के नाम कारोबारी से 36 लाख ठगे

Thu, 17 Apr 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A businessman was duped of Rs 36 lakh in the name of investing in shares
शेयर में निवेश के नाम कारोबारी से 36 लाख ठगे
लखनऊ। यूएसडीटी की शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने इंदिरानगर सेक्टर-11 निवासी कारोबारी अखिलेश वर्मा से 36 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कारोबारी अखिलेश वर्मा के मुताबिक 10 मार्च को फेसबुक मैसेंजर पर अद्विका थामस नाम की महिला का मेसेज आया। इसमें यूएसडीटी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई थी। व्हाट्सएप पर संपर्क कर लिंक भेजकर अकाउंट चालू किया। जाल में फंसाने के लिए उन्हें फ्यूचरडी वीआईपी ग्रुप में जोड़ा गया। पांच अप्रैल को आठ हजार रुपये निवेश किए तो 1836 रुपये मुनाफा मिला। अगले दिन एक लाख लगाने पर नौ हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

जालसाज ने 5 से 7 अप्रैल के बीच 18 बार में 36 लाख रुपये जमा करा लिए। बताया गया कि सारा काम यूके के प्लेटफॉर्म पर किया गया है। खाते में मुनाफा देखकर पीड़ित ने रकम निकालनी चाही तो बतौर टैक्स 16.34 लाख रुपये की मांग की गई। तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के बताए खातों को फ्रीज कराने के लिए बैंक से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed