{"_id":"68f29700e5883c69d003fb4f","slug":"a-businessman-and-four-others-were-duped-of-rs-327-crore-in-the-name-of-investment-lucknow-news-c-13-knp1050-1432022-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी व चार अन्य से 3.27 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश के नाम पर कारोबारी व चार अन्य से 3.27 करोड़ की ठगी
Sat, 18 Oct 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने कारोबारी, डॉक्टर व तीन अन्य लोगों से शेयर के नाम पर 3.27 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम और अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
गोमतीनगर के वरदानखंड निवासी प्रज्ञा कुमार सिंह के मुताबिक जुलाई में उनका संपर्क सोशल मीडिया पर फरहा अरोरा से हुआ। फरहा ने उन्हें शेयर में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। प्रज्ञा ने उसके भेजे गए लिंक के जरिये एप डाउनलोड किया। फिर 14 जुलाई से चार अक्तूबर तक 2.94 करोड़ निवेश कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने मुनाफा निकालना चाहा तो ठग ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। वहीं, ठाकुरगंज के बालागंज निवासी डॉ. यदुनाथ विश्वकर्मा की पत्नी सुनीता से शेयर के नाम पर सात लाख और विभूतिखंड की डॉ. सीमा वर्मा व उनके बेटे अनंत वर्मा से 23.47 लाख रुपये साइबर जालसाजों ने ऐंठ लिए। तीनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। उधर, अलीगंज सेक्टर-ई निवासी रामेश्वर दयाल गुप्ता से भी 3.49 लाख की ठगी शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हो गई। रामेश्वर ने अलीगंज थाने में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक सभी मामलों की तफ्तीश की जा रही है।