फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bus falls in a pathole in Gonda.

गोंडा: अचानक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी अनुबंधित रोडवेज बस, 12 घायल

Thu, 20 Feb 2020 07:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Feb 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
A bus falls in a pathole in Gonda.
हादसे के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala

गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन के पास परिवहन विभाग की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एआरएम वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक के मुताबिक अचानक बस की स्टीयरिंग फेल हो जाने से बस खाई में जाकर पलट गई।

विज्ञापन


गुरुवार को रोडवेज की अनुबंधित बस बहराइच से सवारी लेकर गोंडा आ रही थी। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे खिरौरा मोहन के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में लगभग एक दजर्न लोग घायल हो गये। बस पलटने के  बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस और चालक राजेन्द्र प्रसाद को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन


चालक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टेरिंग में खराबी आ जाने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

सड़क हादसें में उर्मिला श्रीवास्तव (63) पत्नी प्रताप नरायन  निवासी रायपुर राजा  कोतवाली नगर बहराइच, कुसुम श्रीवास्तव (65) पत्नी कैलाश निवासी जोसियापुर कोतवाली नगर  बहराइच,  अर्जुन सिंह पुत्र तेज  बहादुर राजा पुर कला बहराइच, जमुना भारती (58) पत्नी मोहन भरती हबीगंज औरैया, इंद्र बहादुर  पांडेय, भगवत दत्त  पांडेय सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में उर्मिला श्रीवास्तव और कुसुम श्रीवास्तव की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed