{"_id":"61b5c8ad429a117a2d20f51f","slug":"a-bus-clashed-to-a-tree-in-gosaiganj-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: ड्राइवर सो रहा था कंडक्टर बस चला रहा था, पेड़ से हुई टक्कर, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: ड्राइवर सो रहा था कंडक्टर बस चला रहा था, पेड़ से हुई टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Sun, 12 Dec 2021 03:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Dec 2021 03:32 PM IST
सार
सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज में एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसगांव के पास आजमगढ़ से लखनऊ के लिए जा रही जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 5748 जिसमें लगभग 60 लोग सवार थे अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे मे बस क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 6-7 लोग सामान्य रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बस को उसका ड्राइवर कंडक्टर राजकुमार चला रहा था जबकि ड्राइवर राम प्रताप सैनी को सो रहा था। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा कर उपचार करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना कराया जा चुका है।
विज्ञापन
मृतक का नाम बीरबल कुमार (46) है। वह गाजीपुर के लंगडपुर छावनी लाइन का निवासी है।
घायलों के नाम निम्नवत हैं:
1-नदीम अहमद उम्र 40 वर्ष पुत्र मुमताज आजमी
2-कसीम अहमद उम्र 36 वर्ष पुत्र मुमताज आजमी निवासी मोहल्ला बाज बहादुर थाना आजमगढ़
3- अनिल गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी हरिवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़
4- रोहित यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र रामजीत यादव निवासी सीतापुर जनपद सीतापुर
5- कमला देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी उदय भान निवासी कस्बा लखीमपुर जनपद लखीमपुर
6- विनोद कुमार उम्र 39 वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लगंडपुर छावनी जनपद गाजीपुर
7- विवेक कुमार गुप्ता उम्र 38 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।