फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bus clashed to a tree in Gosaiganj in Sultanpur.

सुल्तानपुर: ड्राइवर सो रहा था कंडक्टर बस चला रहा था, पेड़ से हुई टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Sun, 12 Dec 2021 03:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज में एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

विज्ञापन
A bus clashed to a tree in Gosaiganj in Sultanpur.
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसगांव के पास आजमगढ़ से लखनऊ के लिए जा रही जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 5748 जिसमें लगभग 60 लोग सवार थे अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे मे बस क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि 6-7 लोग सामान्य रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बस को उसका ड्राइवर कंडक्टर राजकुमार चला रहा था जबकि ड्राइवर राम प्रताप सैनी को सो रहा था। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा कर उपचार करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना कराया जा चुका है।
विज्ञापन


मृतक का नाम बीरबल कुमार (46) है। वह गाजीपुर के लंगडपुर छावनी लाइन का निवासी है।

घायलों के नाम निम्नवत हैं:
1-नदीम अहमद उम्र 40 वर्ष  पुत्र मुमताज आजमी
2-कसीम अहमद उम्र 36 वर्ष पुत्र मुमताज आजमी  निवासी मोहल्ला  बाज बहादुर थाना आजमगढ़
3- अनिल गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी हरिवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़
4- रोहित यादव उम्र 40 वर्ष पुत्र रामजीत यादव निवासी सीतापुर जनपद सीतापुर
5- कमला देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी उदय भान निवासी कस्बा लखीमपुर जनपद लखीमपुर
6- विनोद कुमार उम्र 39 वर्ष पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लगंडपुर छावनी  जनपद गाजीपुर
7- विवेक कुमार गुप्ता उम्र 38 वर्ष  पुत्र सीताराम निवासी बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed