{"_id":"5ccfc1a8bdec2207635798c6","slug":"a-boy-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल कमांडो के बेटे की मौत, गमगीन माहौल में भी पिता ने पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल कमांडो के बेटे की मौत, गमगीन माहौल में भी पिता ने पेश की मिसाल
Mon, 06 May 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के महानगर क्षेत्र में पीएसी गेट के सामने बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार उत्कर्ष चौहान (15) को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल उत्कर्ष की रविवार को मौत हो गई। उत्कर्ष के पिता एसटीएफ में कमांडो हैं।
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान उन्होंने बेटे के नेत्रदान किए। रहीमनगर नई बस्ती निवासी अशोक चौहान एसटीएफ में कमांडो और आईजी अमिताभ यश के गनर हैं। बीते बृहस्पतिवार की रात पीएसी गेट के सामने एसयूवी ने उनके बाइक सवार बेटे को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान पिता अशोक ने उसके नेत्रदान किए। अशोक ने बताया कि परिवार में बेटे के अलावा बहन समृद्धि, भाई अनिमेश है।
विज्ञापन
बेटा की यादें जिंदा रहेंगी: अशोक ने कहा कि बेटे की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। कम से कम बेटे की आंख से किसी के जिंदगी में उजाला होगा।