फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A boy becomes a police man to just impress his girl friend.

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए लड़के ने खेला खेल, पुलिस से पड़ा पाला तो बताई ये कहानी

Tue, 28 Jan 2020 07:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
A boy becomes a police man to just impress his girl friend.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाका पुलिस ने गर्ल फ्रेंड को प्रभावित करने के लिए पुलिसकर्मी बनकर घूम रहे शातिर अतुल कुमार सिंह को सोमवार रात दबोच लिया। उसके पास से कंप्यूटर ऑपरेटर का एक फर्जी आई कार्ड, पुलिस वर्दी की पैंट और बेल्ट बरामद हुई है। पकड़े गए शातिर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि अतुल कुमार सिंह (22) मूलरूप से बांदा के कमसीन थानाक्षेत्र के लोहरा गांव का रहने वाला है और कई साल से नोएडा में रह रहा था। मुखबिर ने सोमवार शाम जीआरपी लाइन के पास फर्जी पुलिसकर्मी की सूचना दी जिसके बाद उपनिरीक्षक फनीस कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अतिबल सिंह और आरक्षी सुनील कुमार को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


अतुल को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने खुद को कंप्यूटर ऑपरेटर बताते हुए आई कार्ड दिखाया। आई कार्ड देखकर पुलिस टीम को शक हुआ और उसे थाना ले आया गया। यहां पड़ताल करने पर आई कार्ड फर्जी निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में फ्री यात्रा करने को बताता था पुलिसकर्मी

A boy becomes a police man to just impress his girl friend.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अतुल। - फोटो : अमर उजाला

अतुल ने बताया कि वह अपनी गर्ल फ्रेंड को प्रभावित करने और बस व ट्रेन में फ्री में यात्रा करने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बताता था। उसने बताया कि चार साल से वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर मुफ्त में घूमता-फिरता था।

कंप्यूटर ऑपरेटर का फर्जी आई कार्ड नोएडा से बनवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। फर्जी आई कार्ड कहां से बनवाया गया था? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

आईटी कॉलेज की छात्रा से हुई थी फेसबुक पर दोस्ती

A boy becomes a police man to just impress his girl friend.

अतुल ने बताया कि उसकी गर्ल फ्रेंड आईटी कॉलेज में पढ़ती है। उससे फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान छात्रा को प्रभाव में लेने के लिए उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। उसने अपनी बहादुरी के कई फर्जी किस्से छात्रा को सुनाए। छात्रा से उसका करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था।

इंस्पेक्टर ने बताया कि अतुल कुमार सिंह अक्सर लखनऊ आकर होटल में ठहरता था। उसकी पुलिस विभाग में ही कंप्यूटर ऑपरेटर से दोस्ती है। उसके लखनऊ आते ही कंप्यूटर ऑपरेटर भी होटल में आ जाता था। उसे देखकर ही अतुल के दिमाग में फर्जी पुलिसकर्मी बनने का आइडिया आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed