फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A bolero clashed with a truck standing on road side, many injured.

Balrampur: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बरातियों से भरी बोलेरो, दूल्हा समेत दो की दर्दनाक मौत, कई घायल

Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jun 2023 05:20 PM IST
सार

रामपुर जिले से गोरखपुर जा रही बरातियों से भरी एक बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दूल्हा समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
A bolero clashed with a truck standing on road side, many injured.
बोलेरो को ट्रक के नीचे से खींचकर निकालना पड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोतवाली देहात क्षेत्र के चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर सोमवार की सुबह रामपुर जिले से गोरखपुर जा रही बारातियों से भरी बोलेरो सड़क की पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में दूल्हा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में बैठे सात अन्य बराती घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


ग्राम मधुकरपुर थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी सूरज पाल के बेटे सत्यपाल (25) का विवाह सोमवार को होना था। रामपुर से बरात गोरखपुर जा रही थी। दूल्हा व अन्य रिश्तेदार रविवार की शाम रामपुर से बोलेरो पर सवार होकर निकले थे। बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर बालू भरा ट्रक सड़क की पटरी पर खड़ा था। उसका चालक ढाबे पर चाय पीने गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैंगस्टर जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: शूटर विजय को दी गई थी 20 लाख की सुपारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए 42 दिनों में 3500 करोड़ का मिला दान, निधि संग्रह अभियान का अध्ययन कराएगा ट्रस्ट


बहराइच से बलरामपुर की तरफ आ रही बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर ढाबे पर बैठे लोग बचाव में दौड़े। घटना की सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जेसीबी बुलाकर बोलेरो को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। बोलेरो में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया था। सभी लोगों को एंबुलेंस द्वारा जिला मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने दूल्हा सत्यपाल व ग्राम रीठ थाना गोठ जिला रामपुर निवासी होरीलाल को मृत घोषित कर दिया।

घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें ग्राम कैराली थाना चंदौसी जिला संभल निवासी रामभरोसे (45), ग्राम मधुकर थाना शाहाबाद जिला रामपुर निवासी बोलेरो चालक वासुदेव (32), हुलासी (60), देवकीनंदन (24), सूरज पाल (55), रजनी (45) व लक्ष्मी (7) शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed