{"_id":"5e26b9338ebc3e4b2427b717","slug":"a-boat-get-drown-in-saryu-river-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सरयू नदी में नाव पलटने से शिक्षक की मौत, 20 से ज्यादा लापता, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: सरयू नदी में नाव पलटने से शिक्षक की मौत, 20 से ज्यादा लापता, तलाश जारी
Tue, 21 Jan 2020 02:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
सरयू तट पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में नाव पलट जाने से एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग लापता हो गए। हादसे की जानकारी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हादसे में शिक्षक संदीप गुप्ता की मौत हो गई। जानकारी पर एसओ महावीर सिंह उमरीबेगमगंज अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतक शिक्षक के शव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। पानी में और लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षक सहित 20 से अधिक लोग नदी पार कर रहे थे कि तभी ऐली माझा क्षेत्र में पीपा पुल के पास नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे हड़कंप मच गया। शिक्षक का शव ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन