इंदौर-पटना एक्सप्रेस में बम की आशंका से हड़कम्प!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर-पटना एक्सप्रेस में हादसे की जनरल बोगी में बीप-बीप की आवाजों से हड़कम्प मच गया। यात्रियों की शिकायत पर झांसी से लखनऊ के बीच तीन बार ट्रेन की जांच-पड़ताल सुरक्षाबलों ने की।
इतना ही नहीं ट्रेन के चारबाग पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। हालांकि, ट्रेन में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला।
गौरतलब है कि गत वर्ष 20 नवम्बर को ट्रेन संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस की 14 बोगियां पुखरायां में पटरी से उतर गई थीं। जिसमें करीब डेढ़ सौ लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेन के डिरेलमेंट से रेलवे प्रशासन सकते में आ गया था।
लिहाजा रविवार को जब ट्रेन की बोगी से बीप-बीप की आवाजों की शिकायतें मिली तो रेलवे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और सतर्कता बरतते हुए ट्रेन की गहन जांच-पड़ताल करवाई गई।
जनरल बोगी से आई बीप-बीप की आवाज
बता दें कि ट्रेन दोपहर दो बजे इंदौर से रवाना होकर रात करीब सवा ग्यारह बजे झांसी पहुंचती है। शनिवार रात ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि इंजन के पीछे तीसरे नम्बर पर लगी जनरल क्लास की बोगी में बीप-बीप की आवाजें आ रही हैं।
बम की आशंका में यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिससे हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में झांसी व उरई के बीच ट्रेन को रोककर बोगी की जांच करवाई गई। लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला।