फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 14 years old student commits suicide in Lucknow.

लखनऊ: भोर में पढ़ने के लिए बेटे को जगाया, तीन घंटे बाद पार्क में लगा ली फांसी, मौत की वजहें पर बना है रहस्य

Wed, 04 Oct 2023 07:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Oct 2023 07:37 PM IST
सार

लखनऊ के जानकीपुरम् स्थित एक पार्क में 14 वर्षीय किशोर का शव झूले से लटका हुआ मिला है। सुबह पार्क में टहलने आए एक अधिकारी ने इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
A 14 years old student commits suicide in Lucknow.
इसी पार्क में मिला शव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जानकीपुरम सेक्टर एफ में स्थित आकांक्षा परिसर कॉलोनी में बुधवार तड़के 9वीं के छात्र आरव सिंह (14) ने पार्क के झूले में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। परिजन ने उसे पढ़ने के लिए भोर में उठाया था। मॉर्निंग वॉक पर निकले छात्र के पड़ोसी ने उसको फंदे पर लटकता देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। खुदकुशी की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


आकांक्षा परिसर के पॉकेट-2 टाइप-4 के फ्लैट नंबर पांच निवासी आलोक सिंह पीडब्ल्यूडी में एई हैं। उनका बेटा आरव सिंह अलीगंज सीएमएस में पढ़ता था। बुधवार को उसका अंग्रेजी का पेपर था। परिजनों ने उसको पढ़ने के लिए भोर में तकरीबन तीन बजे जगा दिया था। इस दौरान किसी वक्त वह घर से निकल गया। सुबह करीब छह बजे पड़ोसी आरएस मिश्रा अपने एक साथी के साथ टहलने निकले थे। तभी उन्होंने देखा कि कॉलोनी के पार्क में एक झूले में फंदे से कोई लटक रहा है। पास जाकर देखा तो वह आरव था। तब उन्होंने आलोक सिंह को इसकी जानकारी दी। किशोर को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से झकझोर दिया, सदमे में परिजन
आरव के परिवार में पिता आलोक, मां हेमन और छोटी बहन सोना है। इकलौते बेटे की मौत ने माता पिता को झकझोर दिया है। बहन भी बेहाल है। कोई कुछ बोल तक नहीं पा रहा था। यहां तक कि ये तब नहीं बता पा रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो आरव ने ऐसा कदम उठाया। उनको यकीन नहीं हो रहा कि आरव अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा : पेपर खराब होने से खुदकुशी की चर्चा, पर पुष्टि नहीं
जानकीपुरम के अतिरिक्त इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरव की परीक्षाएं चल रही थीं। दो पेपर हो चुके हैं। बुधवार को अंग्रेजी का पेपर था। इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसी चर्चा रही कि आरव के दो पेपर थोड़े खराब हुए थे। शायद इस वजह से वह तनाव में था। ऐसा तो नहीं कि उसने इस वजह से खुदकुशी की। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।


क्या किसी को मैसेज किया था
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि शायद आरव ने देर रात करीब डेढ़ बजे अपने किसी एक दोस्त को मैसेज किया था। इसमें सुसाइड संबंधी कुछ बातें लिखीं। इसको लेकर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। न परिवार वाले इसकी पुष्टि कर रहे हैं। मैसेज किया था या नहीं, ये तभी स्पष्ट हो सकता है जब मामले की जांच हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed