{"_id":"65fd167b565aa1b5ab01929c","slug":"a-12th-class-student-commits-suicide-in-ashram-padhati-vidyalaya-in-salon-in-raebareli-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: आश्रम पद्धति विद्यालय में 12वीं के छात्र ने छात्रावास में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: आश्रम पद्धति विद्यालय में 12वीं के छात्र ने छात्रावास में लगाई फांसी
Fri, 22 Mar 2024 10:56 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:56 AM IST
सार
रायबरेली के सलोन स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में एक इंटर के छात्र ने छात्रावास के अंदर फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आश्रम पद्धति विद्यालय सलोन में इंटर के छात्र विकास ने छात्रावास के अंदर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही छात्रावास में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पर एसडीएम अभिषेक वर्मा और सीओ वन्दना सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है।